BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिंदल स्टील पतरातू के CSR विभाग ने बिरहोर कॉलोनी में 12 आवासों का कराया मरम्मत एवं सुंदरीकरण

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू

जिंदल स्टील पतरातू के सीएसआर (CSR) विभाग द्वारा पतरातू प्रखंड के दाढ़ीडीह गांव स्थित बिरहोर कॉलोनी में बिरहोर समुदाय के 12 आवासों के मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। कार्य पूर्ण होने के पश्चात रामगढ़ जिला के उप विकास आयुक्त (DDC) श्री आशीष अग्रवाल ने विधिवत उद्घाटन कर इन आवासों को बिरहोर समुदाय को समर्पित किया।

इस अवसर पर बिरहोर समुदाय के सभी 12 परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। नए स्वरूप में तैयार किए गए आवासों को पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा जिंदल स्टील पतरातू की इस सामाजिक पहल की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल ने कहा कि बिरहोर जैसे विशेष एवं वंचित समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जिंदल स्टील पतरातू एवं जिंदल फाउंडेशन द्वारा इस समुदाय के रहन-सहन, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।

इस अवसर पर जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट प्रमुख के. बी. सिंह ने कहा कि जिंदल स्टील केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का सीएसआर विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, खेल एवं आजीविका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है और लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास की किरण पहुंचाने का प्रयास ही सच्ची सामाजिक सेवा है। इस प्रकार की पहल से निश्चित रूप से समुदाय का जीवन स्तर बेहतर होगा और उनमें आत्मविश्वास का संचार होगा।

इस दौरान लबगा स्थित मां पंचवहनी हाई स्कूल प्रांगण में संचालित तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि आसपास के गांवों की लगभग 50 बच्चियां इस केंद्र में आकर तिरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इससे बच्चों में आत्मसम्मान, आत्मबल एवं खेल प्रतिभा का उल्लेखनीय विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में डीपीओ रामगढ़ संतोष भगत, मुखिया निधि सिंह, अंबुज महतो, कुमार राहुल, किरण कुमारी, शाव्या कुमारी, लखन मुंडा, शोम्या श्री जेना, रश्मिता दास, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, दिलीप अग्रवाल, रामेश्वर गोप सहित बिरहोर समुदाय के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

अंत में जिंदल फाउंडेशन एवं सीएसआर विभाग द्वारा कहा गया कि बिरहोर समुदाय के उत्थान के लिए आगे भी इसी प्रकार के कल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यक्रम संचालित किए जाते रहेंगे। इस पहल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि यदि औद्योगिक संस्थान अपने सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता दें, तो समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन संभव है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

OSAM मिल्क प्लांट में गोलीबारी, अपराधी राहुल दुबे ने लिए जिम्मेवारी

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhSports

लोटस लिटिल पब्लिक स्कूलशोतोकान कराटे डू फेडरेशनका कराटे का एक दिवसीय प्रशिक्षण ।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू क्षेत्र के लोटस लिटिल स्कूल में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू में पेयजल व्यवस्था पर समीक्षा बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड विकास कार्यालय में बड़कागांव...