BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जेपी नड्डा आज देवघर दौरे पर, कल BJP कार्यालय का उद्घाटन

Share
Share
Khabar365news

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज, शुक्रवार शाम को देवघर पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों शामिल रहेंगे। प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने जानकारी दी कि, नड्डा शाम 7:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात 8:45 बजे राज्य की प्रदेश कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जिसमें राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

अगले दिन, 6 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 9 बजे प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, सुबह 10 बजे वे देवघर में पार्टी के नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

इसी कार्यक्रम के दौरान, वे देवघर से ही वर्चुअल तरीके से गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा राज्य में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद हो रहा है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC_CGL : प्रश्न पत्र लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी को सीआईडी ने पटना में दबोचा

Khabar365newsसीआई़डी की टीम ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गयी सीजीएल-2023...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...