BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC_CGL : प्रश्न पत्र लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी को सीआईडी ने पटना में दबोचा

Share
Share
Khabar365news

सीआई़डी की टीम ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गयी सीजीएल-2023 प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे से समय से पुलिस की नजर से बचते हुए फरार चल रहा था। सीआईडी द्वारा अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उम्मीद है कि सीआईडी न्यायालय से रिमांड पर लेते हुए अनीश कुमार से लंबी पूछताछ करेगा। इस पूछताछ में प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में कई रहस्यों के सामने आने की संभावना है। मालूम हो कि इस प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में अब तक 10 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

हालांकि सीजीएल परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार नियुक्ति पत्र सौंप चुकी है। उन सभी अभ्यर्थियों की पोस्टिंग भी हो चुकी है। वैसे इससे पहले इस प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण की सीबीआई जांच और रद्द करने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गयी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में परीक्षा को रद्द करने और सीबीआई जांच करने से इंकार करते हुए रिजल्ट प्रकाशित करने का आदेश दिया था। उसके बाद जेएसएससी ने परीक्षाफल का प्रकाशन किया और राज्य सरकार ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...