Jharkhand

देश और संविधान को बचाना है, जेपी पटेल को जिताना है : मुन्ना सिंह

Share
Share
Khabar365news

आज़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह जी ने हजारीबाग के कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल जी के साथ


कटकमदाग प्रखंड के सलगांवा, लुटा,नवाडिह पकरार, पदमपुर, बेंदी, सुल्ताना, हत्थामेड़ी इत्यादि क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क किया और लोगों के साथ मुलाकात कर , कांग्रेस पार्टी के उपलब्धियों को बताया , वा अपने घोषणा पत्र में दिए वादे को लोगों को बताया ।
लोगों ने भी जय प्रकाश भाई पटेल जी का फुल माला पहनाकर व गाजे बाजे के साथ स्वागत किया और कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी को ही वोट करेंगे ।

समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस देश को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम कर रही है। यदि इसी तरह व्यवसाइयों को नेता बनाया जाता रहा तो हज़ारीबाग़ को भी पूरी तरह से बेच दिया जाएगा। यह वक्त देश को बचाने का है। यह वक्त हज़ारीबाग़ को बचाने का है। यह तभी मुमकिन है जब हज़ारीबाग़ से यहां की जनता जेपी भाई पटेल को सांसद बना कर दिल्ली भेजने का काम करेगी।

और उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाही हो चुकी है। देश से संविधान को ही खत्म कर देना चाहती है। विपक्षी दलों के नेताओं को चुनाव के वक्त फंसा कर जेल में डाल दिया गया है। अरोपों को सही साबित नही कर पा रहे फिर भी सिर्फ आरोप की बुनियाद पर उन्हें कैद कर के रख गया है। यह दर्शाता है कि देश प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं। उन्हें पता है कि जनता जाग गयी है और उनकी उनकी सरकार जाने वाली है।
उन्होंने कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को रूबरू करवाते हुए बताया कि कांग्रेस देश के सभी वर्गों के साथ न्याय करने का काम करेगी। कहा कि मजदूर, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों, सभी के लिए कांग्रेस न्यायपत्र में किये वादों को पूरा कर देश के विकास को धरातल पर उतरेगी।
मुख्य रूप से उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि उदय साव, रंजीत यादव सुजित सिंह दिनेश यादव , अदित्य कुमार , अजय कुमार , प्रमोद कुमार साव, उपेन्द्र कुमार, सुरेंद्र बांडों , इत्यादि सैकड़ो लोगों उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विश्व वॉलीबॉल दिवस: पोचरा की महिला खिलाड़ियों को मिली जर्सी

Khabar365newsरामगढ़। विश्व वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर केयर ग्रामीण विकास केंद्र द्वारा...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

जनता की सेवा करना मुख्य उद्देश्य अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु कल बीते दिन जनसंवाद महा अभियान...