BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC ने स्थगित की परीक्षा, सेंटर पर पहुंचने लगे थे अभ्यर्थी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (नियमित एवं बैकलॉग) को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 09 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जानी थी। जेएसएससी ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि परीक्षा को अपरिहार्य तकनीकी कारणों से स्थगित किया गया है। आयोग ने कहा कि परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। परीक्षा स्थगन की सूचना ऐसे समय में आई जब कई अभ्यर्थी पहले ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे। कुछ छात्र दूर-दराज के जिलों से आ चुके थे और होटलों या छात्रावासों में रुके हुए थे। अचानक परीक्षा रद्द होने की सूचना से उनमें नाराजगी और मायूसी देखी गई। 

जेएसएससी ने क्या कहा?
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है: “दिनांक 09.10.2025 से 16.10.2025 तक आयोजित होने वाली झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (नियमित एवं बैकलॉग) को अपरिहार्य तकनीकी कारणों से तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। अगली तिथि की सूचना यथाशीघ्र प्रकाशित की जाएगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...