BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस को देखकर छत से कूद गया, पैर टूटा; रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत से दहशत

Share
Share
Khabar365news

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो आपराधिक गुटों के बीच हुए संघर्ष ने इलाके में दहशत फैला दी। तुलसी चौक और यूनिस चौक के पास हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के 3-4 लोग घायल हो गए। अचानक शुरू हुई मारपीट से स्थानीय लोग सहमे रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी आरिफ पुलिस को देखकर घर की छत से कूद गया। कूदने के दौरान उसका पैर टूट गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

हटिया डीएसपी पी.के. मिश्रा ने बताया कि यह विवाद सज्जू और अली गुट के बीच का है, जिनके बीच पहले भी टकराव हो चुका है। उनके अनुसार, दोनों गुटों के पुराने आपसी विवाद के चलते पहले भी गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें गिरफ्तार आरोपी हाल ही में जेल से छूटे हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपी अली एक पुराना अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उसने कब्जे वाली जमीन पर अवैध बाउंड्री वॉल बनाई थी, जिसे पुलिस ने हटवा दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर झगड़े में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है।

डीएसपी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में तनाव फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...