हजारीबाग

कटकमदाग पुलिस का दमदार प्रहार: लूटपाट गिरोह ध्वस्त, चार अपराधी हवालात में – थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय की सूझबूझ से मिली बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले की कटकमदाग थाना पुलिस ने अपने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक कुख्यात लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़ कर इलाके में दहशत मचाने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों ने हाल ही में महिलाओं और कलेक्शन एजेंट से लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से ₹39,500 नगद, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, एटीएम व सीएसपी कार्ड समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। 9 सितम्बर को खेलुरी कुमारी से ₹2,52,000 की लूट और 25 जुलाई को फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से ₹56,000 की लूट की गुत्थी भी इस कार्रवाई से सुलझ गई है। गिरफ्तार अपराधियों में लक्ष्मण कुमार विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार और सुधीर कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपने अपराध कबूल कर लिए हैं।

इस पूरी कार्रवाई की कमान थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने संभाली। उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और अपराध पर पैनी नजर ने न सिर्फ इस जघन्य लूटकांड का पर्दाफाश किया बल्कि इलाके में पुलिस की पकड़ और साख को और मजबूत किया है। प्रमोद कुमार राय लगातार अपने कर्तव्यनिष्ठ और निर्भीक रवैये के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने कम समय में कई संगीन मामलों का सफल उद्भेदन कर जनता का भरोसा जीता है। उनकी इसी सूझबूझ और कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज कटकमदाग थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हैं और आम जनता चैन की सांस ले रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

हुरहुरू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। शहर के हुरहुरू मोहल्ला में कुएं से बरामद युवक के शव...

हजारीबाग

रंग, उमंग और भाईचारे के बीच आरोग्यम परिवार का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

Khabar365newsभव्य होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा की गरिमामयी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...