JharkhandSports

पतरातु रसदा स्थित कराटे कैंप बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न थाना प्रभारी गौतम कुमार व दुर्गा शंकर मंडल ने बच्चों का बढ़ाया मनोबल

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु रसदा स्थित मॉडर्न मार्शल आर्ट्स कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया सह कराटे फेडरेशन ऑफ सोतोकान इंडिया के तत्वावधान में पतरातु रसदा स्थित इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स कराटे ट्रेनिंग सेंटर में एक दिवसीय कराटे कैंप सह बेल्ट ग्रेडिंग (परीक्षा ) संपन्न हुआ। जिसमे दक्ष मोहन मिश्रा और सिद्धार्थ प्रसाद दोनो को ब्लैक बेल्ट की डिग्री प्रदान की गई। बतौर मुख्य अथिति सुचिता सिंह भाजपा की प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में पतरातु थाना प्रभारी गौतम कुमार एवं भादानी नगर ओ पी प्रभारी शंकर मंडल उपस्थित होकर सफल कराटे कारो को सर्टिफिकेट एवं बेल्ट देकर सम्मानित किए और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

आज एक दिवसीय मार्शल आर्ट्स कराटे कैंप में रामगढ़ जिला के विभिन्न क्षेत्रों से 100 छात्र छात्रा कराटे कारो ने भाग लिया। जिन्हे संस्था के मुख्य प्रशिक्षक विकास पाठक ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन एवं महिला कराटे ट्रेनर सुमित्रा ब्लैक बेल्ट 2nd डॉन ने कराटेकारो को कुमिते (फाइट) , किहोन बेसिक, तथा बुनकाई एवं काता का प्रशिक्षण दिया। अंत में चयनित कराटे कारो का 4 घंटा कड़ा बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट लिया गया। जिसमे सफल कराटे कारो में ब्राउन बेल्ट प्रथम क्यू पाने वालो में शुभम पाठक, निकेत एक्का, ब्राउन बेल्ट 2nd क्यू अंकन रॉय ब्राउन बेल्ट तृतीय क्यू पाने वाले में आयुष घोष शामिल हैं। वहीं ग्रीन बेल्ट पाने वालो में वंश पाठक, नमन पाठक , उमुल खैर , गुलाम अहमद रजा, करण यादव, दीपिका यादव, दिव्या कुमारी, प्रवीण कुमार, साक्षी कुमारी, ऐश्विना शंखवार, तन्वी कुमारी, निशा कुमारी, सरगम , प्रज्ञा प्रतीक आदि शामिल हैं। ऑरेंज बेल्ट पाने वालो में नील कुमार,
येलो बेल्ट पाने वालो में प्रज्ञा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अनमोल कुमार, अंकित कुमार, तेजल विश्वकर्मा, प्रियांशु कुमार, अंजली कुमारी, यश कुमार, हिमांशी कुमारी , निहिता ,भानु प्रताप सिंह, आराध्या कुमारी, अचित कुमार, अपूर्वा , अभिलेख, शिवम पांडे, सोनिया, अरहम, अभिनव यादव, रानी कुमारी, अंकित , अमरकांत उरांव ,दिव्य दर्शन, सच्ची सुधांशु, चंद्र शेखर, तनवीर बादशाह, तमन्ना बादशाह, तन्वी कुमारी, सिद्धि प्रकाश, आयुष कुमार, वैष्णवी कुमारी , आरव केजरीवाल, शामिल है।


मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि कराटे महिलाओ के लिए आत्म रक्षा का सर्व श्रेष्ठ साधन है। इस मौके पर दर्जनों खेल प्रेमी एवं अविभावक मौजूद रहे। जिनमे ओंकार कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, रविराज सिंह, कुमार अभिनव , अंजू कुमारी, सुभाष कुमार यादव ,मुकेश कुमार, संजीव कुमार, अनिता कुमारी, संगीता वर्मा, यशवंत कुमार, मेनका चौबे, प्रियंका , विमला देवी, कपिल कुमार, सुदर्शन प्रसाद,अजीत कुमार चौहान, शशि कांत गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित हो बच्चों का मनोबल बढ़ाये।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...