BreakingJharkhandRanchiweather

कश्मीर बना झारखंड का दो शहर! पारा 2 डिग्री के नीचे

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड में शीतलहर ने आम जन-जीवन पर व्यापक असर डाला है. सोमवार को मैक्लुस्कीगंज और कांके का तापमान शिमला से भी कम रहा. मैक्लुस्कीगंज का तापमान 1.8 डिग्री तक पहुंच गया तो वहीं कांके का तापमान 2.1 डिग्री रहा. दूसरी ओर शिमला का तापमान 3 डिग्री और जम्मू का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है. बुधवार के मौसम की बात करें तो आज भी शीतलहर का कहर जारी रहेगा.
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, फिलहाल कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है और रांची में तो बीते 24 घंटे में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. बुधवार को ये तापमान 4-5 डिग्री तक जा सकता है. कांके का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे की संभावना है. सुबह में घना कोहरा देखने को मिलेगा. शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. इस समय लोग खास सचेत होकर रहें.
झारखंड के दो शहर कश्मीर को दे रहे टक्कर
मौसम केंद्र के अनुसार, फिलहाल नेतरहाट और मैक्लुस्कीगंज में कड़ाके की ठंड है. यहां पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जा चुका है. आज भी इसी के आसपास रहने की संभावना है. अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री रहने की संभावना है. सुबह में घना कोहरा, दोपहर में अच्छी-खासी कर्कश धूप देखने को मिलेगी. हालांकि, पछुआ हवा की वजह से धूप में भी ठंड महसूस होगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दक्षिण 24 परगना में रेप-मर्डर का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Khabar365newsपश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC Main 2025 की नई तारीखें जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा

Khabar365newsरांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विवादों के बीच संयुक्त सिविल...

BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंगभारत

लॉरेंस बिश्नोई के इंटरनेशनल नेटवर्क पर FBI का बड़ा वार, 20 हिरासत में

Khabar365newsभारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क पर अमेरिकी...