झारखंडब्रेकिंग

सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस कल करेगी तिरंगा यात्रा, केशव महतो करेंगे नेतृत्व

Share
Share
Khabar365news

रांची : ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आंतकी ठिकाने पर की गई निर्णायक और साहसिक कार्रवाई के मद्दे नजर सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कल 09 मई को 04.30 बजे कांग्रेस भवन रांची से अलबर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। इसका नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि आतंकवाद के विरूद्ध सभी निर्णायक कदमों में कांग्रेस पार्टी भारतीय सेना के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है और हम अपने जाबाज सैनिकों के साहस दृढसंकल्प और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तमाम अग्रणी मोर्चा, विभाग, के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मंत्री विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष से आग्रह किया है कि तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर हमारी भारतीय सैना का मनोबल बढ़ायें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

बगोदर में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsगिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग...

झारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Khabar365newsगिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा गांव में शुक्रवार सुबह...

झारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

बरही नदी में युवक का पल्सर बहा , स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों के प्रयास से युवक की बची जान

Khabar365newsलोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा रांची जाने वाली मुख्य सड़क के बरही...

झारखंडब्रेकिंग

दो बच्चों की मौत करंट लगने से

Khabar365newsकोडरमा : कोडरमा जिले के मधुवन गांव में गुरुवार शाम एक बेहद...