Jharkhand

Khunti: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

Share
Share
Khabar365news

Khunti खूंटी : खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कूल्डा जंगल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले साइन बोर्ड, फिर पेड़ से जाकर टकरा गयी. इस हादसे में गेल (इंडिया) के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी आशीष कुमार सिंह (31) और रांची के डोरंडा निवासी असद अली (32) के रूप में हुई है. वहीं घायल कर्मी विजय कुमार को अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज

चल रहा है. किसी काम से रनिया जा रहे थे सभी कर्मी घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी कर्मी किसी काम को लेकर रांची के डोरंडा से रनिया स्थित गेल स्टेशन एसबी-7 जा रहे थे. कूल्डा जंगल के पास अचानकर कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गयी. इसके बाद कार एक पेड़ से टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में कार सवारी तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने आशीष और असद को मृत घोषित कर दिया. जबकि विजय का इलाज अस्पताल में चल रहा है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राखी बांधने बाहर जाना पड़ा महंगा घर में हुई चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढ़ी पंचायत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

करमाटांड़ उपद्रव मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,

Khabar365newsकरमाटांड़ निवासी भूदेव कुमार यादव द्वारा फेसबुक में किये गये अभद्र टिप्पणी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मकई के खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Khabar365newsगढ़वा। जिले में घर से करीब 100 मीटर दूर मकई के खेत...