झारखंडब्रेकिंग

CUJ के पूर्व छात्र रुस्तम का शेवनिंग स्कॉलरशिप के लिए हुआ चयन, जानें क्या है ये

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे), रांची के पूर्व छात्र मो रुस्तम  ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता पायी है। मो रुस्तम का यूनाइटेड किंगडम द्वारा प्रदत्त विश्व के प्रतिष्ठित शेवनिंग स्कॉलरशिप में चयन हो गया है। इस सफलता के बाद परिवार सहित विश्वविद्यालय में काफी ख़ुशी का माहौल है। बता दें कि इस स्कॉलरशिप के लिए विश्व भर में मात्र तीन प्रतिशत लोगों का चयन होता है। 

मो रुस्तम ने सीयूजे के इंटीग्रेटेड एमटेक एनर्जी इंजीनियरिंग विभाग से अपनी शिक्षा पूरी की है। और अब उनका चयन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस के एमएससी इंटरनेशनल सोशल एंड पब्लिक पॉलिसी प्रोग्राम में हुआ है। यह संस्थान विश्व के सर्वश्रेष्ठ सोशल साइंस संस्थानों में से एक माना जाता है। वहीं इसका सोशल पॉलिसी एंड एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम क्यूएस विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग- 2025 के अनुसार नंबर एक प्रोग्राम है। 

बता दें कि शेवनिंग स्कॉलरशिप हर वर्ष भविष्य के लीडर बनाने के उद्दीश्य से एक वर्ष के ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए दिया जाता है। यह प्रोग्राम ऐसे लीडर तैयार करता है, जो अकादमिक रूप से भी सुदृढ़ होते हैं और साथ ही नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। 

इस खबर के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास और एनर्जी इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार समदर्शी सहित सभी लोगों ने बधाई दी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Khabar365newsधनबाद : धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में आज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेमंत-कल्पना सोरेन ने विनोद पांडेय के परिवार को दी सांत्वना

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज राज्य समन्वय समिति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

घाटशिला उपचुनाव में JLKM की एंट्री, प्रत्याशी का नाम जल्द होगा घोषित

Khabar365newsघाटशिला उपचुनाव को लेकर आज JLKM पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग जेल पर एसीबी का सख्त कदम, सुप्रीटेंडेंट से हुई लंबी पूछताछ

Khabar365newsहजारीबाग : जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग के सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र सिंह...