Jharkhand

रेल रोको आंदोलन शुरु करेगा कुड़मी समाज

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड: शिड्यूल ट्राईव (एसटी) में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज एक बार फिर से आंदोलन के मूड में हैं. कुड़मी समाज ने एक बार फिर से रेल रोको आंदोलन शुरु करने की घोषणा की है. यह आंदोलन झारखंड, बंगाल और ओड़िसा में होगा. जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुरगुमा में कुड़मी समाज की बैठक हुई है. इसी बैठक में यह फैसला लिया गया है कि अगर केंद्र सरकार कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा नहीं देती है, तो एक बार फिर से तीनों राज्यों में ट्रेनों के परिचालन को ठप्प कर दिया

कुड़मी समाज के मुख्य संरक्षक अजीत प्रसाद महतो ने बैठक में कहा है कि कुड़मी को एसटी का दर्जा दिलाने के लिए संवैधानिक तरीकों पर काम किया गया. हर कोशिश की गई. लेकिन अब चुप बैठने का वक्त नहीं रहा. दिल्ली को पता चलना चाहिए कि कुड़मी समाज की मांगों पर विचार नहीं करना कितना अब मुश्किल है. जानकारी के मुताबिक रेलवे को ठप्प करने का आंदोलन 8 माह बाद 20 सितंबर से शुरु होगा. इस दौरान समाज के लोग तीनों राज्यों में बैठकें करके आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार करेंगे. बैटक में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, साधन महतो, डॉ सुजीत कुमार महतो, रासबिहारी महतो, छोटेलाल महतो, संजय महतो, बसंत महतो, सुनील कुमार महतो आदि ने लोगों को संबोधित किया. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में भी कुड़मी समाज ने इसी मांग को लेकर पश्चिम बंगाल औऱ ओड़िसा में आंदोलन किया था. जिसका असर ना सिर्फ रेलवे पर पड़ा था, बल्कि झारखंड बंगाल के हाईवे पर भी आंदोलन का असर पड़ा था. मालवाहक व यात्री वाहन कई दिनों तक हाईवे पर रुका रहा था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातु बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कटिया पंचायत के कटिया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नगर अध्यक्ष प्रत्याशी आशा गुप्ता ने जारी किया ‘विकसित जामताड़ा’ संकल्प पत्र

Khabar365newsनगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

चैती दुर्गा, सरहुल और रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी का हुआ गठन।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के ऐतिहासिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम के पैतृक गांव नेमरा में धक्कामार 108 एम्बुलेंस ने ली महिला की जान,

Khabar365newsझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य व्यवस्था...