देश - विदेशब्रेकिंग

ट्रक से बस की टक्कर में 41 लोगों की जलकर मौत

Share
Share
Khabar365news

Mexico Bus Accident: दक्षिणी मैक्सिको में एक सड़क हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई. मैक्सिको के टबैस्को राज्य की सरकार ने एक बयान में कहा कि बस में 48 यात्री सवार थे, जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई. बस कैनकन से टबैस्को आ रही थी. इस हादसे में बस में सवार 38 यात्रियों और दो ड्राइवरों की मौत हो गई. साथ ही ट्रक के ड्राइवर की भी मौत हो गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें देखने से पता चलता है कि टक्कर के बाद बस आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह से जल गई.

आग बुझने के बाद सिर्फ बस फ्रेम के अवशेष बचे थे. टबैस्को के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 38 शव बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस से साक्ष्यों की बरामदगी का काम जारी है. बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने फेसबुक पर एक बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की है और कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए बेहद खेद है. साथ ही टूर्स एकोस्टा ने यह भी कहा कि हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं कि हादसे के पीछे क्या कारण थे और क्या बस गति सीमा के भीतर ट्रैवल कर रही थी.

बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने आगे कहा, ‘सार्वजनिक मंत्रालय ने हमें सूचित किया है कि जांच कैंडेलारिया, कैंपेचे नगर पालिका के अभियोजक कार्यालय में प्रभावी होगी, इस कारण से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों को संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए इस विभाग में जाना होगा.’ टबैस्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने कहा कि अधिकारी इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में अंतिम जानकारी जल्द देंगे. स्थानीय नगर पालिका परिषद पलासियो म्युनिसिपल डी कोमलकाल्को ने कहा है कि वह बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने में मदद करेगी.

Mexico Bus Accident

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,

Khabar365newsपाकुड़। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

अमड़ापाड़ा में जर्जर सड़क के खिलाफ सड़क जाम, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार की जर्जर...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क, तीन नाम चर्चा में

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो | जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। जिले में कथित अवैध...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के LIC जीवन प्रकाश भवन में भीषण आग,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर स्थित LIC जीवन प्रकाश भवन में आग लगने से अफरा-तफरी...