BreakingJharkhand

कुमार विश्वास ने देवघर में षोडशोपचार से की बाबा बैद्यनाथ में की पूजा, राजनीतिक टिप्पणी से बचे

Share
Share
Khabar365news

कभी आम आदमी पार्टी के साथी रहे कवि और कथावाचक कुमार विश्वास रविवार को झारखंड में बाबा बैद्यनाथ की नगरी पहुंचे। मंदिर में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक षोडशोपचार पूजन विधि से कामना लिंग का जलाभिषेक किया। बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने उन्हें संकल्प कराया।

बैद्यनाथ थाम में  कुमार विश्वास लोगों से भी मिले। उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता अभय आनंद झा भी मौजूद थे।

कुमार विश्वास धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आये थे। उन्हें चूंकि देवघर से अपनी फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए इस अवसर का लाभ उठाते हुए उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन भी कर लिया। देवघर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कुमार विश्वास ने दिल्ली चुनाव परिणाम पर अपने अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करके आया हूं और ऐसे पुण्य पर्व पर किसी तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।

बता दें कि शनिवार को जब दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में यह स्थिति स्पष्ट हो गयी कि सत्ता से आप का पत्ता साफ होने वाला है, तब उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पूरी पार्टी के ऊपर काफी तल्ख टिप्पणी की थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए की अपील

Khabar365newsजामताड़ा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–2 की ओर से सोमवार...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में अपराध गोष्ठी, 226 वारंटी और 34 वांछित गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह, कि अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी...

ActiveBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पालू की तेतरियाटांड़ में मंगलवार की...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

शहरग्राम के गुरु शिष्य स्टोन वर्क क्रेशर को लेकर उठे सवाल, रात में संचालन और प्रदूषण की शिकायत; जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव...