बिहारब्रेकिंग

लालू ने बेटे तेज प्रताप को आरजेडी से 6 साल के लिए निकाला, परिवार से भी बाहर

Share
Share
Khabar365news

बिहार

बिहार की राजनीति में रविवार को तब बड़ी हलचल मच गई जब लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया। इसके साथ ही उन्होंने तेज प्रताप को परिवार से भी दूर कर दिया है। यह निर्णय तेज प्रताप के ‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ और ‘नैतिक मूल्यों की अवहेलना’ के कारण लिया गया है। लालू ने यह अपने आधिकारिक बयान में कहा है।
यह बयान तेज प्रताप द्वारा कथित तौर पर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते की घोषणा की थी। इस पोस्ट में कहा गया कि वे पिछले 12 वर्षों से प्यार में हैं और एक रिश्ते में हैं। हालाँकि बाद में उन्होंने दावा किया कि उनका फ़ेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और उनको व उनके परिवार को बदनाम करने के लिए फोटो को एडिट कर पोस्ट किया गया। इसी बीच लालू यादव का रविवार को यह फ़ैसला आया है जिसमें उन्होंने तेज प्रताप को निकालने की घोषणा की है।
लालू प्रसाद यादव ने अपने बयान में कहा कि तेज प्रताप की हालिया गतिविधियाँ और व्यवहार पार्टी के नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों के अनुरूप नहीं हैं। लालू यादव ने कहा है, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’

लालू ने आगे बयान में कहा है, ‘अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...