Hazaribagh

दारू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी के साथ दो माफिया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Share
Share
Khabar365news

दारू (हजारीबाग): दारू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करियातपुर (इचाक) निवासी गुड्डू साव (पिता शिव प्रसाद) और राजू कुमार (पिता भुनेश्वर प्रसाद) के रूप में हुई है। ये दोनों तीउज से पिकअप वैन पर अवैध लकड़ी की ढुलाई कर रहे थे।
सूचना पर जब पुलिस ने इन्हें रोका और कागजात की माँग की, तो दोनों ने पुलिस को चकमा देकर मोबाइल से अपने सहयोगियों को बुला लिया। कुछ ही देर में 10 से अधिक लोग घटनास्थल पर पहुँच पुलिस को घेरने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दारू थाना प्रभारी सफीक खान अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुँचे और हालात को नियंत्रित करते हुए पिकअप वैन समेत लकड़ी को जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस के साथ बदसलूकी की और सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इस पर संगठित अपराध, सरकारी कार्य में बाधा तथा फॉरेस्ट एक्ट के तहत कांड संख्या 64/2025 दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार सहयोगियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...