Uncategorized

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग की ओर से व्याख्यान का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में विज्ञान विभाग की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विभावि के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ पीके मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, विज्ञान संकाय डीन डॉ दिवाकर निराला व कृषि संकाय डीन डॉ अरविंद कुमार के हाथों संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ पीके मिश्रा बौद्धिक संपदा अधिकार को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने विज्ञान की अहम बातों के मद्देनजर जागरुकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एक ऐसा जरिया है, जिससे समाज में इस ओर क्रांति लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपनी बुद्धि से कई तरह के आविष्कार और नई रचनाओं को जन्म देता है। उन विशेष आविष्कारों पर उसका पूरा अधिकार भी है लेकिन उसके इस अधिकार का संरक्षण हमेशा से चिंता का विषय भी रहा है, जिसे समझने की जरूरत है। कुलपति डॉ पीके नायक ने दैनिक जीवन में विज्ञान की अहमियत से लोगों को रूबरू कराया। कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि इस बात में कोई दो राय नहीं कि विज्ञान हैं तो हम हैं। कलम से लेकर लैपटॉप तक सब कुछ में विज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण है। विज्ञान विभाग डीन डॉ दिवाकर निराला ने झारखंड के जंगलों में पाए जाने वाले औषधीय एवं सुगंधित पौधों को पहचानने और उसके परंपरागत उपयोगिता को लेकर अहम जानकारियां साझा की। सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार, सुरेश महतो व काजल सोनी ने भी विज्ञान से जुड़ी कई अहम बातें बताई। मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका सबिता कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक राहुल राजवार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ रोजीकांत, डॉ सोनी मेहता, नेहा सिन्हा, सुप्रिया रानी के अतिरिक्त अमित कुमार, प्रकाश कुमार सहित अन्य का अहम योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...