झारखंडब्रेकिंग

निजी स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम पर वसूली रोकने के लिए कानून बने- विधानसभा अध्यक्ष

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड विधानसभा में निजी स्कूल की मनमानी और री-एडमिशन के नाम पर पैसे वसूली का मामला दूसरे दिन भी उठा। मंगलवार को अल्पसूचित प्रश्न के जरिए हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मामला उठाते हुए सरकार से पूछा कि निजी स्कूल का फीस कितना हो इसके लिए क्यों नहीं कानून बनना चाहिए। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि कोई ऐसा स्कूल नहीं तो री-एडमिशन के नाम पर पैसे की वसूली करता है। जेवियर जैसा स्कूल अपने बाउंड्री के आसपास भी विधायक-सांसद को भटकने तक नहीं देता है। 

नेता प्रतिपक्ष ने पूछा – DC से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने कितनी बैठक की
स्कूल की मनमानी पर विधायक प्रदीप प्रसाद के सवाल और मंत्री रामदास सोरेन के जवाब के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि सभी उपायुक्त से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने कितनी बैठकें की है। क्योंकि न्यायाधिकरण भी है। DC की अध्यक्षता की कमिटी भी है लेकिन बैठकें होती कहां है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने क़ानून बनाने की दी सलाह 
चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि जो स्थिति है उसे देखकर लग रहा है कि ज़रूर इस पर क़ानून बनाना चाहिए। मंत्री ने DC की अध्यक्षता वाली कमेटी से अनुशंसा मिलने पर निश्चित रूप से क़ानून बनेगा सदन में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के सुझाव का स्वागत है। निजी स्कूल के फ़ीस शुल्क को लेकर स्कूल में भी कमेटी है और DC की अध्यक्षता में भी कमेटी है। जहां तक बात क़ानून बनाने की है तो कमेटी से अनुशंसा मिलने के बाद निश्चित रूप से क़ानून बनेगा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...