BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा

Share
Share
Khabar365news

रांची। झारखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वज्रपात का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

वज्रपात की घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान खुले मैदान, खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की अपील की है। किसानों को भी मौसम की जानकारी लेकर ही खेतों में काम करने की सलाह दी गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। ऐसे में लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

Breaking

JSSC-CGL मामले में सचिवालय का क्लर्क सुधाकर यादव गिरफ्तार

Khabar365newsयह गिरफ्तारी JSSC-CGL कथित गड़बड़ी की CID जांच के तहत हुई है।...