Home Jharkhand अनवरत 70 दिनों तक सुनी जन-जन की बात, समस्याएं सुलझाने के लिए संसद भेज दें अपना साथ
Jharkhand

अनवरत 70 दिनों तक सुनी जन-जन की बात, समस्याएं सुलझाने के लिए संसद भेज दें अपना साथ

Share
Share

एनडीए के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की मतदाताओं से अपील, तीसरी बार बनाएं मोदी सरकार, सबकी बदलेगी किस्मत, अगर अबकी बार कर दें 400 पार

सब काम छोड़ दें, लेकिन 20 मई को अपना वोट जरूर दें

संसदीय चुनाव की दुदुंभी बजने के पहले और बाद बतौर सदर विधायक मैंने सदैव जनता का साथ निभाया। एनडीए से टिकट की घोषणा के बाद से संसदीय क्षेत्र हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत 70 दिनों से बिना आराम किए 18-20 घंटे जन-जन की बात सुनी। अगर धरातल पर जनसमस्याओं का समाधान करना है, तो लोकसभा चुनाव में 20 मई को मतदान अवश्य करें और मुझे संसद भेज कर अपना साथ दें। संसद भवन में उन जनसमस्याओं के निदान के लिए मुखर बन कर आवाज उठाएंगे। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान यह बात कही। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं। सभी लोगों की किस्मत बदलेगी, अगर एनडीए को देशभर में 400 सीटों का आंकड़ा पार करा दें। उन्होंने कहा कि इन 70 दिनों में मैंने हजारीबाग सदर के अलावा मांडू, बरही, बड़कागांव और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग, हर तबके के लोगों से रू-ब-रू हुआ और उनकी समस्याओं को करीब से जाना। मन में यही संकल्प है कि अगर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का मौका दिया, तो जिस तरह बतौर विधायक हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का विकास कर कायापलट की, वैसे ही पूरे संसदीय क्षेत्र में लोगों की परेशानियां दूर होंगी। रोजी-रोजगार के अवसर पैदा करेंगे और हर हाथ को काम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी संसदीय क्षेत्र आगे बढ़ेगा। संसाधनों का सही इस्तेमाल कर प्रगति की गाथा लिखेंगे। विस्थापन का मुद्दा अब दबेगा नहीं। उन्होंने कहा कि लोग मोदी जी और एनडीए गठबंधन की सरकार की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उनकी उम्मीदों को हम कैसे तोड़ सकते हैं। स्वच्छ राजनीति से देश को दुनिया के मानचित्र पर विश्वगुरु बनाने का सपना विश्व की सबसे बड़ी पार्टी एनडीए गठबंधन ही कर सकती है। उन्होंने मोदी सरकार के अब तक किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराया और भविष्य का विजन भी बताया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महापर्व है, जिस पर देश को गर्व है, इस बार दिनभर मतदान है। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। हर काम छोड़कर मतदान को प्राथमिकता दें, तभी देश का लोकतंत्र पहले से कहीं अत्याधिक मजबूत होगा ।

भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष ने बड़कागांव और केरेडारी में किया पदयात्रा, मिला अपार जनसमर्थन, जताया आभार

पीएम मोदी के महा विजय संकल्प सभा में हुए हजारों समर्थकों संग हुए शामिल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने चुनावी दौरे के 70 वें दिन शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा प्रखंड स्थित ग्राम जीहु में जनसंवाद किया और फिर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र स्थित बड़कागांव चौक और केरेडारी चौक पर पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क कर भाजपा और अपने समर्थन में आगामी 20 मई को कमल फूल छाप पर वोट करने का अपील लोगों से किया। मनीष जायसवाल ने बड़कागांव पहुंचकर सबसे पहले यहां स्व. गुरुदयाल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद स्थानीय भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी स्वागत किया। यहां से मनीष जायसवाल भाजपा और आजसू कार्यकताओं के साथ बड़कागांव चट्टी, बड़कागांव चौक, बड़कागांव मुख्य बाजार से सूर्य मंदिर तक पदयात्रा के माध्यम से हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान बड़कागांव वासियों ने भरपूर समर्थन का विश्वास जताया। यहां से केरेडारी पहुंचे जहां केरेडारी चौक पर भाजपा आजसू कार्यकर्ताओं ने उनका जबदस्त स्वागत किया और फिर केरेडारी मार्केट क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम से लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद, अमर कुमार बाउरी जिंदाबाद, मनीष जायसवाल जिंदाबाद, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे खूब गुंजायमान हुआ। यहां से हजारों समर्थकों संग सिमरिया में हजारीबाग और चतरा संसदीय क्षेत्र के संयुक्त महा विजय संकल्प सभा में शामिल हुए और इस सभा को संबोधित किया ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर किला मंदिर में 63वें महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ किला मंदिर में गूंजा जयकारा, 63वें महायज्ञ की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...