Jharkhand

लोहरदगा : डालसा सचिव राजेश कुमार ने पीएलवी के साथ की मासिक बैठक, शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट,अमर गोस्वामी

लोहरदगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के कार्यालय कक्ष में 3 अप्रैल को प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने जिले में प्रतिनियुक्त सभी पीएलवी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मार्च माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी माह में झालसा द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सुचारू रूप से करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में डालसा सचिव ने कहा कि निर्धारित सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करना है जिसके लिए अब आप लोगों के सहयोग के लिए एलएडीसी पैनल के अधिवक्ता भी सहयोग करेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि माह के फर्स्ट वीक में डोर टू डोर कंपेन और सभी पीएलवी को दो लीगल लिटरेसी क्लब करना है। साथ ही 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस और 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता लाना है। इसके अलावा इस माह क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में किया जाएगा। डालसा सचिव ने यह भी कहा कि समय-समय पर माननीय उच्च न्यायालय से स्कूल ड्राप आउट बच्चों को लेकर दिशा निर्देश आते रहते हैं जिसका अक्षरशः अनुपालन हम सब को करना है। मौके पर रोहित तमेडा, नेमहंती मिंज, मंजू खाखा, सुनेश्वर उरांव, पुन्नु देवी, दुखिंता मिंज, छाया देवी, दिलीप साहू, आशीष वर्मा, सीमा कुमारी, रवि लोहरा, प्रियांशु यादव, जितेंद्र राम, दीपक साहू, अजहर अहमद आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...