Jharkhand

ड्यूटी पर जा रहे लोहरदगा डीसी के बॉडीगार्ड की सड़क हादसे में मौत

Share
Share
Khabar365news


पावरगंज चौक के पास स्कूल बस ने बॉडीगार्ड की बाइक को मारी टक्कर

लोहरदगा। सड़क दुर्घटना में डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के बॉडीगार्ड मरियानुष किड़ो की मौत हो गई। वह आज सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए डीसी आवास जा रहा था। इसी बीच एक स्कूली बस ने मरियानुष किड़ो के बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल बॉडीगार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीसी, एसडीओ सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने स्कूल बस को अपने कब्जे में ले लिया है। बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। शहर के मुख्य चौराहे में हुई इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है।

सुबह ड्यूटी पर जा रहा था मरियानुष
आज सुबह बॉडीगार्ड मरियानुष किड़ो अपनी बाइक से डीसी आवास में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी बीच शहर के पावरगंज चौक के पास स्कूल बस ने बॉडीगार्ड की बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गं•ाीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गये। घटना के बाद वहां •ाीड़ जुट गया। लोगों ने बॉडीगार्ड मरियानुष किड़ो को तुरंत उठाकर सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ता में ही उसने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद बस चालक फरार
पावरगंज चौक में स्कूल बस से बाडीगार्ड के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद लोग घायल को बचाने दौड़। इस बची मौका पाकर बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बस को जब्त कर थाना ले जाया गया।

बाडीगार्ड के पत्नी और दो बच्चें है
मरियानुष किड़ो गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पुंटों तिलसरी गांव का निवासी था। मरियानुष लोहरदगा शहर के मधुबन आनंदपुर मिशन कंपाउंड में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद लोहरदगा डीसी, एसडीओ सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने स्कूल बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...