Jharkhand

लोहरदगा उपायुक्त ने पवित्र भूमि को बचाने वाले वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा न्यू नगर भवन लोहरदगा में लोहरदगा भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कारगिल विजय दिवस 2024 मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ.वाघमारे प्रसाद कृष्ण सम्मिलित हुए।मंच से ट्रस्ट के सभी सदस्य एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के सीमा क्षेत्र में घुसपैठियों के विरुद्ध की गई यह ऐतिहासिक सफल कार्रवाई को देश हमेशा याद रखेगा। इस युद्ध में भारतीय सबसे कठिन दृश्य से गुजरे हैं और फिर भी अपना गौरव बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। उपायुक्त श्री वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने भारत देश के पवित्र भूमि को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय वीर सैनिकों को नमन करते हुए श्रद्धांजली दी।पुलिस अधीक्षक श्री हरीश बिन जमां ने कहा कि कारगिल विजय की कुर्बानियों की वजह से ही हमें सर ऊंचा करके जीने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में दी गई आहुति एवं समर्पण की तुलना कभी भी नहीं की जा सकती है।उप विकास आयुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि वह आज शहीदों के परिजनों को नमन करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । कारगिल विजय दिवस के 25वीं वर्षगांठ पर समस्त देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद कर रहे हैं।इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों को नमन किया गया और पुष्पांजलि अर्पित कर जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई ।साथ ही मंच पर अनेक वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी,भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो,सैनिक कल्याण संघ के टी.रामा. राव., जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक,समाजसेवी सुखैर भगत, डॉ. टी. साहु सहित अनेक भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...