Jharkhand

लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें राहगीरों के लिए सड़क बना जानलेवा।

Share
Share
Khabar365news

केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों का भी लोहरदगा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिख रहा है असर।

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें आज भी राहगीरों को मौत से मुलाकात की ओर खींच रही है। यहां की अधिकतर सड़कें उखड़-खाबड़ स्थिति में आ पहुंचा है, जिससे लोगों को हर वक्त जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बनते ही अपना दम तोड़ चुका है। लोहरदगा में केंद्र और राज्य द्वारा सड़क निर्माण कार्य को लेकर अरबों रूपये पानी की तरह बहा रही है लेकिन गुणवत्ता विहीन सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने से महज कुछ दिन में ही क्षेत्र की अत्यधिक सड़कें विभाग और संबंधित संवेदकों की पोल खोलकर रख दिया है।

दुपट्टा चौक से ब्राह्मणडीहा सड़क साल भर में जर्जर, आवागमन बनी चुनौती।

लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत बेटहट पंचायत और किस्को प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य महज साल भर पहले कराया गया था जो पूरी तरह से उखड़-खाबड़ स्थिति में आ पहुंचा है। उक्त सड़क से आवागमन करने में हर वक्त लोगों को मौत से सीधा मुलाकात होने का खतरा बना रहता है। इसी तरह सदर प्रखंड और किस्को प्रखंड को जोड़ने वाली कुजरा होंदगा किस्को मुख्य पथ की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि लोग साइकिल से चलने से डरते हैं। आलम यह है कि लोहरदगा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड क्षेत्रों की अधिकतर सड़कें राहगीरों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। बता दें कि लोहरदगा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों की ज्यादातर सड़कों पर रात में सफर करने पर दुर्घटना की संभावनाएं इसलिए भी बनी रहती है कि लोगों को उखड़-खाबड़ में बनी गड्ढे दिखाई नहीं देता है, जिससे लोग अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। मालूम हो कि लोहरदगा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का विकास गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं कराए जाने के कारण लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...