Home Jharkhand लोहरदगा में कौशल विकास योजना के तहत 153 लोगों का हुआ चयनित
Jharkhand

लोहरदगा में कौशल विकास योजना के तहत 153 लोगों का हुआ चयनित

Share
Share

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

आज गुरूवार को नगर भवन (लोहरदगा प्रखण्ड परिसर) में लोहरदगा में लोहरदगा जिला के बेरोजगार युवक/युवतियों को सुगमता से रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, लोहरदगा के द्वारा एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस रोजगार मेला के लिए विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोजकों के रिक्तियों के लिए कुल 362 युवक-युवतियां शामिल हुए जिनमे से 153 युवक-युवतियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।
मेला के लिए 4260 रिक्तियां नियोजकों की ओर से प्रस्तावित थीं । ये रिक्तियाँ पाँचवी / सातवी / आठवी / मैट्रिक / इन्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/बी0टेक0/एम0बी0ए0/मार्केटिंग/ए0एन0एम0/एम0एल0टी0 आदि शैक्षणिक योग्यताधारकों के लिए थीं।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने मेला में आये नियोजक कंपनियों को यहां के युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि युवाओं को अपने कौशल को निखारने की दिशा में ध्यान देना चाहिए ताकि दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें और अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध करा सकें।
उप विकास आयुक्त द्वारा इस मौके पर 5 युवक-युवतियों को सांकेतिक रूप से जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया गया।
आज के कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह और 21 नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू तालाटांड में संविधान दिवस समारोह का आयोजन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के अंतर्गत तालाटांड पंचायत...

BokaroJharkhand

ईएसएल स्टील ने मधुनिया में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 236 ग्रामीणों को मिला लाभ

अरविंद कुमार बोकारो, बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीएसआर विभाग की ओर...