Home Jharkhand लोहरदगा युवा कांग्रेस ने लॉन्च किया हर घर खटाखट कार्यक्रम
Jharkhand

लोहरदगा युवा कांग्रेस ने लॉन्च किया हर घर खटाखट कार्यक्रम

Share
Share

*चलो पंचायत – चलो वार्ड के नारे के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी और संगठन को मजबूत करेंगे हम – गुलाम जिलानी

सद्दाम खान :- किस्को

लोहरदगा :- कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन लोहरदगा में जिला युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी और विधानसभा अध्यक्ष संजर अंसारी की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सत्यब्रता दास एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनव भगत जी के उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवा कांग्रेस के हर घर खटाखट कार्यक्रम को लॉन्च किया।

कार्यक्रम को लॉन्च करते हुए राष्ट्रीय समन्वयक सत्यब्रता दास जी ने कहा कि हर घर खटाखट कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार की 10 योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे और बताएंगे कि किस प्रकार झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने साढ़े चार वर्षों तक जनता को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का काम किया है ।
जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि आज जिला में हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च किया जा रहा है और इस कार्यक्रम के तहत हमारे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चलो पंचायत – चलो वार्ड के नारे के साथ जिला के पंचायतों में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा जनता को दी जा रही योजनाओं की जानकारी और चर्चा जनता के साथ करेंगे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनव भगत ने कहा कि झारखंड सरकार ने सर्वजन पेंशन,200 यूनिट बिजली फ्री,2 लाख तक कृषि ऋण माफी,अबुवा आवास योजना, सावित्रीबाई फुले योजना के माध्यम से 8 क्लास से लेकर 18 साल तक की छात्राओं को चालीस हजार रुपए,सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, पुरानी पेंशन स्कीम योजना, मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के माध्यम से राज्य के करोड़ों लोगों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। हर घर खटाखट कार्यक्रम के साथ साथ ही युवा कांग्रेस पंचायत और बूथ के युवाओं से भी संवाद कर उन्हें संगठन में जोड़ने का काम करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद , झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश कॉर्डिनेटर, विधानसभा उपाध्यक्ष विकास लाल नाथ सहदेव , अवटरिच सेल जिला अध्यक्ष सैफ़ अहमद ,जिला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अमस अंसारी , जिला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष शर्मा, सोशल मीडिया जिला कॉर्डिनेटर नकीब अंसारी, जिला सचिव सुहैल अख्तर , जिला महासचिव इमरोज़ अंसारी राजू ट।ना भगत , जिला सचिव मोबिन अंसारी ,जिला प्रवक्ता आसिफ़ अंसारी , प्रखंड अध्यक्ष तिला उरांव , लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष दीपेश उरांव , किस्को प्रखंड अध्यक्ष फयाज अंसारी , औऱ प्रकाश प्रजापति , दिनेश उरांव ,मुकेश मुंडा, राजकुमार उरांव सद्दाम हुसैन ,विरशु केरकेट्टा , दिलीप उरांव , सुरेश शाहदेव , विजेंदर मिंज , राहुल पांडेय , प्रतियुष पांडेय , मंगल उरांव , योगेंद्र उरांव , रंजीत उरांव, लछु उरांव , सुशांत उरांव , नौदास आलम , रामानंद उरांव , शमीम अंसारी , बोरवेल उरांव , अजय उरांव कृष्णा उरांव , देवथान उरांव , आशीष उरांव मोबिन अंसारी योगेंद्र उराव रंजीत उराव सदाम अंसारी राहुल पांडे अल्ताफ राजा रामचंदर उराव विजेंद्र मिंज बिरसु केरकेटा नौसाद अली राजकुमार उराव एवं कभी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...