Hazaribagh

लोहसिंघना थाना प्रभारी पन्नु कुमार यादव ने संभाला पदभार

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

पदभार ग्रहण करते ही लोगों में जताया विश्वास

हजारीबाग बीते दिन लोहसिघंना में नए प्रभारी के रूप में पन्नु कुमार ने पद ग्रहण किया है और उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया है कि आप लोग निसंकोच होकर हम पर भरोसा कीजिए आपके समस्या का निष्पादन शीघ्र किया जाएगा। पन्नु कुमार झारखंड केडर के 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। वे मूलतः झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक, माध्यमिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई कोडरमा से ही की है। जब हमने थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में आने वाले सभी स्थानों को अपराध मुक्त बनाना है कोई भी इंसान अपनी छोटी बड़ी सारी समस्याओं को लेकर हमसे डायरेक्ट मिल सकता है उनकी समस्याओं को दूर करने ही के लिए हम बैठे हैं और उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं मुझे जनता का सेवा करने के लिए चुना गया है मेरी पहली प्राथमिकता है कानून व्यवस्था को बनाए रखना और जनता के साथ न्याय करना चाहे वह जनता किसी भी वर्ग से आता हो गरीब हो या अमीर न्याय पहले होना चाहिए क्षेत्र में नशा करने वाले लोग सुधर जाए क्योंकि अब कोई बचने वाला नहीं है नशा करने वालों की खैर नहीं। नशा के सौदागरो को बख्शा नहीं जाएगा और साथ ही इन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में भू माफियाओं की कोई जगह नहीं है। हम थाना प्रभारी पन्नु कुमार की सराहना करते हैं और इनकी अच्छे कार्य करने की उम्मीद करते हैं कि यह हमेशा जनता के हित में कार्य करेंगें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...