हजारीबाग

लोहसिंघना पुलिस का कड़ा प्रहार — जेल रोड से नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, भारी मात्रा में कोडीन सिरप व इंजेक्शन बरामद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले की लोहसिंघना पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व और थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा की त्वरित कार्रवाई में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। गुप्त सूचना पर जेल रोड स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह के पास छापेमारी कर पुलिस ने मंडईकला निवासी नियाजुद्दीन उर्फ नियाज अंसारी (47) और मो. मुस्ताक (39) को रंगे हाथ दबोचा। उनके पास से 14 बोतल कोडीन फॉस्फेट युक्त ओनेरेक्स सिरप और 500 यूनिट पेंटाजोसिन इंजेक्शन (Tazowin 30mg/ml) बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ लोहसिंघना थाना कांड संख्या 151/25 दिनांक 10.10.25 के तहत NDPS एक्ट 1985 व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पुराने अपराधी हैं जिन पर NDPS, चोरी, मारपीट और ड्रग्स एक्ट से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा की सतर्कता और तेज एक्शन से यह सफलता मिली, जिसकी पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए जिले में नशा माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने का निर्देश दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...