BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसी के घर शुरू हुई मोहब्बत, महाशिवरात्रि पर मंदिर में बने हमसफर

Share
Share
Khabar365news

महाशिवरात्रि पर गोड्डा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी विवाह में बदल गई। परसा गांव में भगवान शिव को साक्षी मानकर एक युवक और युवती ने सात फेरे लिए। यह प्रेम-विवाह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि युवती कुछ समय पहले सबौर में अपनी मौसी के घर गई थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। शुरुआत में सामान्य परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदला और फिर दोनों के बीच प्रेम हो गया। करीब एक वर्ष से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और साथ जीवन बिताने का मन बना चुके थे। महाशिवरात्रि के दिन दोनों परसा गांव में मिले। जब ग्रामीणों ने दोनों को साथ देखा तो कुछ देर के लिए गांव में हलचल मच गई। पूछताछ के दौरान युवक-युवती ने खुले तौर पर अपने प्रेम संबंध को स्वीकार किया और साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों के बीच बातचीत हुई।

माहौल शांत हुआ और अंततः सामाजिक सहमति से दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया गया। गांव के भयहरण स्थान मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महाशिवरात्रि जैसे पावन दिन पर हुए इस विवाह को लोग भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे हैं। विवाह के बाद नवदंपती के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने इस अनोखे प्रेम-विवाह की सराहना करते हुए उन्हें सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रेम की यह कहानी अब क्षेत्र में लंबे समय तक मिसाल के रूप में याद की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...