BiharBreaking

Mahakumbh 2025: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाली भीड़ ने किया जमकर हंगामा

Share
Share
Khabar365news

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर सोमवार देर शाम मधुबनी रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि गेट नहीं खुलने पर उग्र यात्रियों ने AC बोगी के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, AC बोगी में पहले से श्रद्धालु भरे हुए थे, जिसके कारण गेट नहीं खोला जा रहा था। बाहर खड़े यात्रियों ने जबरन चढ़ने की कोशिश की, लेकिन जगह नहीं मिलने पर गुस्से में आकर खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इतनी भीड़ के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार और रेलवे प्रशासन लगातार भीड़ नियंत्रित करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन श्रद्धालु मानने को तैयार नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज में भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने यात्रियों को आगाह किया है कि अनियंत्रित भीड़ से हादसों की संभावना बढ़ रही है। बावजूद इसके, आस्था के चलते लोग किसी भी स्थिति में कुंभ स्नान के लिए पहुंचने को आतुर हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और ट्रेन में जबरन चढ़ने से बचने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...