झारखंड

डायन-बिसाही की घटना रोकना ही डालसा का लक्ष्य : शिवानी

Share
Share
Khabar365news

जस्टिस-ऑन-व्हिल मोबाईल वैन पहुंचा बेड़ो जनटोली पंचायत भवन, लोग हुए जागरूक।
 एलएडीसी अधिवक्ता शिवानी सिंह ने बाल श्रम व बाल विवाह के बारे में जानकारी दी।

रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में जस्टिस-ऑन-व्हिल मोबाईल वैन आज दिनांक 11.02.2025 को बेड़ो प्रखंड के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एलएडीसी अधिवक्ता, सुश्री शिवानी सिंह, पीएलवी, सतीश कुमार, सधनी कुमारी, मंगल तिर्की, संजय हजाम, सत्य प्रकाश कुमार, दिनेश कुमार एवं अमित बड़ाईक शामिल थे।

एलएडीसी अधिवक्ता शिवानी सिंह ने बाल श्रम, बाल विवाह तथा डायन बिसाही पर फोकस की और कहा कि बच्चे-बच्चियों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। विवाह से पूर्व अपने बच्चों को समुचित शिक्षा दे, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके। बाल श्रम अपराध है। बच्चों से काम कराने या काम में लगवाने के बजाय उन्हें शिक्षित करें। डायन बिसाही पर प्रकाश डालते हुए बोली कि दिन-ब-दिन डायन-बिसाही के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित कर उन्हें मार दिया जाता है, जो कि अपराध है। यह एक ऐसी अंधविश्वास है, जो ग्रामीण लोगों के बीच फैला हुआ है, जागरूकता के माध्यम से इसे जड़ से हटाना ही हमलोगों का उद्देश्य है।
सुश्री शिवानी सिंह ने आगामी 22 फरवरी को आयोजित होनेवाली विवाह एवं चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत के बारे में भी कहीं। 08 मार्च को व्यवहार न्यायालय रांची में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि वादकारी उक्त तिथि को उपस्थित होकर निःशुल्क अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं, इससे समय व धन की बचत होगी।
पीएलवी सतीश कुमार और सधनी देवी ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, बाल श्रम एवं बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी।
मंगल तिर्की और संजय हजाम ने मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। दिनेश कुमार एवं अमरित बड़ाईक ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के बारे में प्रकाश डाला।
ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी के द्वारा आगामी 22 फरवरी को आयोजित होनेवाले विशेष लोक अदालत की जानकारी डालसा के समर्पित पीएलवी के द्वारा दिया गया। इस विशेष लोक अदालत में विवाह एवं चेक अनादरण से संबंधित वादों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी व्यवहार न्यायालय रांची में आकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते है। इससे समय और धन की बचत होगी।

सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,
राँची

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...