Jharkhand

*डी. ए. वी. उरीमारी में मनाई गयी महात्मा हंसराज की जयंती*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र डी. ए. वी. उरीमारी में आज बहुत ही श्रद्धा के साथ महात्मा हंसराज की जयंती मनाई गयी | आज विद्यालय में बाल सभा आयोजित कर प्राचार्य श्री उत्तम कुमार रॉय सहित अन्य शिक्षकों और बच्चों ने महात्मा हंसराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महात्मा जी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा ब्यक्त किये | इस अवसर पर आज निबंध लेखन प्रतियोगिता और कला प्रतियोगिता आयोजित किये गए जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़ हिस्सा लिया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री रॉय ने बच्चों को महात्मा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की हमें उनके द्वारा सुझाये गए आदर्शों को अपना कर हम अपने जीवन पथ को सही दिशा देकर जीवन को सफल बना सकते हैं | उन्होंने ने बताया की डी. ए. वी. के प्रथम प्राचार्य का गौरव प्राप्त करने वाले महात्मा हंसराज जी ने किस त्याग और श्रद्धा के साथ तमाम कठिनाइयों का सामने करते हुए बिना वेतन के ही पूरा जीवन मानव सेवा में अर्पित कर दिया | प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में एक इंजिनियर , डॉक्टर या कोई बड़ा आदमी बनकर पैसा कमाना ही सफलता के मानक नहीं हैं अपितु अपनी अटूट श्रद्धा भाव से मानव मात्र की सेवा ही एकमात्र जीवन का लक्ष्य होना चाहिए जैसा की स्वामी जी ने अपने आदर्शों के माध्यम से हमें प्रेरित किया है | कार्यक्रम को सफल बनाने में में डी. के. मंडल , असीम घटक , एस. के. पाण्डेय , हरिहर पाढ़ी , सचिन कुमार तिवारी , एस बी सिंह , आर एन मिश्रा , दीनू बंधू दास , संजय पात्रा , रवि रंजन गुप्ता, बी प्रुस्टी, एन के वत्स, मंजू सिन्हा , पुष्पांजलि प्रधान , बबीता कुमारी , रश्मि कुमारी , नीतू सिंह लाल बहादुर , ए के सिंह ,राज कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा |

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...