हजारीबाग

कटकमसांडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी धराया थाना प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता की सतर्कता से गिरफ्त में आया आरोपी

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी इलाके में कानून का शिकंजा एक बार फिर कस गया है। वन अधिनियम के गैर-जमानती वारंटी गणेश यादव, पिता गंदौरी यादव, निवासी उरीदिरी गांव, को कटकमसांडी पुलिस ने बुधवार को एक सुनियोजित कार्रवाई में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थाना प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वन विभाग का वारंट पहले से निर्गत था तथा वह कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। अंततः थाना प्रभारी की सक्रियता, कुशल नेतृत्व और सतर्क पुलिसिंग के कारण उसे धर दबोचा गया।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है। वन संरक्षण से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से कानून व्यवस्था मजबूत होती है और ऐसे अभियान से अपराधियों में स्पष्ट संदेश जाता है कि किसी भी कीमत पर अपराध कर बचना संभव नहीं है।

थाना प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम की तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे आरोपितों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय स्कॉर्पियो चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग में लगातार हो रही स्कॉर्पियो चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने...

हजारीबाग

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी ‌

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बुधवार को लेकर राजनीतिक...

हजारीबाग

अवैध विदेशी शराब की खेप ध्वस्त, 10 लाख की शराब जब्त — ASP अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी की सख़्त कार्रवाई

Khabar365newsहजारीबाग।कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक...