हजारीबाग

दारू थाना की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटी किशुन राम गिरफ्तार, थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन की सक्रियता से दबंगाई पर नकेल

Share
Share
Khabar365news

दारू (हजारीबाग)।
संदर्भ भरण-पोषण वाद संख्या 124/16 में जारी डिस्ट्रेस वारंट के अभियुक्त किशुन राम, पिता मुंशी रविदास, निवासी शिलाडीह, थाना दारू को पुलिस ने शानदार कार्रवाई में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पिछले कई दिनों से फरार चल रहे इस अभियुक्त की तलाश में दारू थाना लगातार प्रयासरत था। थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में की गई तेज, सटीक और रणनीतिक कार्रवाई ने आखिरकार आरोपी को पकड़कर कानून के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन की सक्रियता, सतर्कता और दृढ़ कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दारू थाना अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतता। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार वारंटियों पर कार्रवाई को लेकर उनकी टीम द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार चर्चा में है।

पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है तथा संदेश गया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

झारखंड बार काउंसिल सदस्य पद की प्रत्याशी मौली सिन्हा ने अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। झारखंड बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए चुनावी गतिविधियां तेज...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय स्कॉर्पियो चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग में लगातार हो रही स्कॉर्पियो चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने...

हजारीबाग

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी ‌

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बुधवार को लेकर राजनीतिक...