PALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में पुलिस की बड़ी सफलता, इनामी टीएसपीसी कमांडर एनकाउंटर में ढेर

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले के मनातू जंगल में रविवार अहले सुबह सुरक्षाबलों और टीएसपीसी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने संगठन के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया है। मारे गए नक्सली की पहचान 5 लाख रुपये के इनामी कमांडर मुखदेव यादव के रूप में हुई है।

इस अभियान को जगुआर, कोबरा और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। मुठभेड़ की पुष्टि खुद रीष्मा रमेशन, एसपी पलामू, ने की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यही टीएसपीसी संगठन 3 सितंबर की रात हुए उस मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें पलामू पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था। इसके बाद इन नक्सलियों को टारगेट करते हुए सुरक्षाबलों ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य 10 लाख रुपये का इनामी और टीएसपीसी का सुप्रीमो शशिकांत गंझू है। उसके दस्ते में 8–10 सदस्य सक्रिय हैं। इसी को पकड़ने के लिए कोबरा, जगुआर और कई अन्य सुरक्षाबलों को इलाके में तैनात किया गया है।

रविवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबल मनातू जंगल के अंदर पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं। घंटों चली इस मुठभेड़ में मुखदेव यादव ढेर हो गया। घटनास्थल से एक INSAS राइफल भी बरामद की गई है।

एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि इलाके में सर्च अभियान अब भी जारी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 200 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है, जिसका उद्देश्य शशिकांत गंझू और उसके पूरे दस्ते का सफाया करना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...