झारखंडब्रेकिंग

पलामू में एक ही पेड़ पर उग रहे आम और नीम, ये तकनीक कर रहा काम 

Share
Share
Khabar365news

पलामू : प्रकृति ने हमें कई अनोखे तोहफे दिए हैं, लेकिन कुछ ऐसे चमत्कार भी होते हैं जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत नज़ारा झारखंड के पलामू जिले में देखने को मिला है, जहां एक ही पेड़ में आम और नीम का अनोखा संगम दिखाई देता है।  पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बनखेता मोड़ पर मौजूद यह पेड़ लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। इस पेड़ की खासियत यह है कि इसके एक तरफ आम के फल लदे होते हैं, तो दूसरी तरफ नीम की पत्तियां और फल नजर आते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दोनों की जड़ें एक ही हैं।

दशकों पुराना प्राकृतिक अजूबा
स्थानीय निवासी जितेंद्र प्रसाद के मुताबिक, यह पेड़ 70 से 80 साल पुराना है। उनकी उम्र 55 साल है, लेकिन उनके बुजुर्गों ने भी इसे इसी रूप में देखा है। वहीं, ललिता देवी बताती हैं कि यह पेड़ कई सालों से यूं ही खड़ा है, और दोनों ही फल अपने-अपने स्वाभाविक स्वाद में कोई बदलाव नहीं लाते।
विज्ञान की नज़र में यह ‘सिम्बायोसिस’ है
इस अनोखी घटना को वैज्ञानिक भाषा में ‘सिम्बायोसिस’ कहा जाता है, जिसमें दो पेड़ आपस में जुड़े होते हैं लेकिन एक-दूसरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। वनस्पति विशेषज्ञ प्रो. डी.एस. श्रीवास्तव के अनुसार, संभवतः किसी पक्षी ने नीम का बीज आम के पेड़ पर गिरा दिया होगा, जिससे दोनों पेड़ साथ-साथ विकसित हो गए। इसमें खासतौर पर मैना पक्षी की भूमिका अहम मानी जा सकती है, क्योंकि नीम के बीज उसका प्रिय भोजन होते हैं। प्रकृति का यह करिश्मा न सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आस्था और हैरानी का प्रतीक भी बना हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के ग्राम प्रधान का दायित्व

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव के मांझी बाबा ग्राम प्रधान दायित्व...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बेटी की शादी का कर्ज और जेवर ले उड़े चोर, सूने घर में वार

Khabar365newsजामताड़ा जिले के ताराबहाल गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोलगप्पा खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार

Khabar365newsझारखंड: झारखंड के पलामू जिले में गोलगप्पा खाने से बीमार हुए बच्चों...