झारखंडब्रेकिंग

NTPC डीजीएम की हत्या मामले में जांच करने हजारीबाग पहुंचे IG, पुलिस इन बिंदुओं की कर रही जांच 

Share
Share
Khabar365news

NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो रेंज के IG एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे और एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।  इस हत्याकांड ने हजारीबाग की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय भी इस मामले को लेकर चौकन्ना हो गया है। IG ने बैठक में इस हत्याकांड की पूरी जानकारी ली और NTPC कर्मियों व अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी मंथन किया।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
IG एस माइकल राज ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड की हर कोण से जांच कर रही है। अपराधी कौन हैं, उनकी मंशा क्या थी, और कहीं इसमें किसी आपराधिक गिरोह या नक्सली संगठन की भूमिका तो नहीं है—इन सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।  जब उनसे पूछा गया कि फतह से हजारीबाग तक कोई पुलिस चौकी क्यों नहीं है, तो उन्होंने कहा कि इस पहलू की भी समीक्षा की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

शनिवार सुबह मारी गई थी गोली
गौरतलब है कि यह घटना शनिवार सुबह कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह में हुई। करीब 9:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने NTPC के डिजीएम (डिस्पैच), केरेडारी, कुमार गौरव को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद NTPC के अधिकारी व कर्मी अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर रोष प्रकट किया। पुलिस फिलहाल हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...