Jharkhand

मनीष जायसवाल रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे- दीपक प्रकाश

Share
Share
Khabar365news

देश मे नरेन्द्र मोदी की आंधी चल रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे 400 सीट जीतने जा रही है। हज़ारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे, पूरे क्षेत्र में नरेन्द्र मोदी और मनीष जायसवाल के द्वारा किये गये कार्य की सराहना हो रही है जिसके बदौलत भाजपा हज़ारीबाग में जीत की पिछला रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी। यह सब बातें भाजपा से राज्यसभा सांसद सह पूर्व झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के दारु बक्शीडीह में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। दीपक प्रकाश ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कोंग्रेस की नीति देश को तोड़ने की रही है जबकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिए दिन- रात मेहनत कर रहे है। राज्यसभा सांसद दारु बक्शीडीह में लोगों से चुनाव को लेकर संवाद कर रहें थे। उन्होंने मौजूद सभी लोगों से मनीष जायसवाल के पक्ष मे जमकर मतदान करने का आग्रह भी किया। उक्त बैठक में विशेषरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, दारू भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, श्वेता सिन्हा, मनोज गिरी, भैया संतोष कुमार सिन्हा, रंजीत सिन्हा, राजन सिन्हा, प्रदीप शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा, रौशन सिन्हा, सुमन सिन्हा, राजीव् शर्मा, भैया अखिलेश कुमार, भैया अजीत कुमार, भैया नितेश ,भैया सुमित, राकेश कुमार सिन्हा, डब्लू शर्मा, मनोज शर्मा , भैया संजीव सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अग्निवीर भर्ती 2027 नोटिफिकेशन जारी – ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

Khabar365newsअग्निवीर भर्ती भारत सरकार की भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा 14 जून 2022...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का सत्र, 24 को पेश होगा बजट

Khabar365newsझारखंड की राजनीति में हलचल तेज होने वाली है। झारखंड विधानसभा का...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

मिहिजाम में भीषण आग: हजारों प्लास्टिक कंटेनर जले, दो वाहन राख

Khabar365newsजामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया हांडीपाड़ा में रविवार शाम...