हजारीबाग

विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है –मनीष जायसवाल ।

Share
Share
Khabar365news

यह दिवस उन महान तपस्वियों एवं राष्ट्रनिस्ट नेतृत्व को नमन करने का अवसर है ,जिनके अथक प्रयास से पार्टी इन ऊंचाइयों तक पहुंचा–विवेकानंद सिंह।

आज ,दिनांक- 6 अप्रैल 2026, को भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना गौरव दिवस के पावन अवसर पर, भारत देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने घरों व पार्टी के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा हरसो उल्लास के साथ लगाया । इसी नामित हजारीबाग लोकसभा के माननीय सांसद मनीष जायसवाल जी के सांसद सेवा कार्यालय में झंडोतोलन का कार्यक्रम हर्षो उल्लास के साथ मनाते हुए माननीय सांसद के द्वारा कार्यालय में झंडा लगाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जी द्वारा की गई , संचालन जिला महामंत्री सुमन कुमार व जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद द्वारा व धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी द्वारा की गई।इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, माननीय सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ,विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, इस अवसर पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।आप सभी के अथक परिश्रम, निष्ठा और सेवा भाव से संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है ।इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ हम राष्ट्र सेवा के भाव से आगे बढ़ते रहें ।संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है ।हम सब मिलकर सशक्त ,समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जी ने कहा की संगठन की जड़ों को और मजबूत करने का संकल्प के साथ गांव चलो, बस्ती चलो, के माध्यम से 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना है। यह दिवस उन महान तपस्वियों और राष्ट्र निष्ठन नेतृत्व को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने सेवा समर्पण और सिद्धांतों के आधार पर इस संगठन को जन आस्था का प्रतीक बनाया है। विचारधारा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले असंख्य कार्य कर्ताओं को कोटि-कोटि नमन करता हूं।
स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी श्रीमती शशि लता जी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के माननीय सांसद श्री मनीष जायसवाल जी द्वारा श्रीमती शशि लता जी को भाजपा के अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर श्रीमती शशि लता जी ने कहा कि मैं , पार्टी में पूरे मन लगाकर काम करूंगी ।भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने श्रीमती शशि लता को बधाई दिए और हृदय से पार्टीकी सदस्यता लेने पर स्वागत किया।
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में भी भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई के द्वारा एक संगोष्ठी,जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जी की अध्यक्षता में की गई एवं विधायक कार्यालय में जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जी द्वारा झंडा लगाया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित होने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, टुन्नू गोप,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा ,हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी ,जिला पदाधिकारी रेणुका साहू ,भानुमति पासवान, जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर ,सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह ,अजय साहू, किशोरी राणा,जिला मोर्चा अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, राजकरण पांडे ,महेंद्र बिहारी, अजीत चंद्रवंशी,सैयद तनवीर अहमद के साथ वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता ,रतन सिंहा ,शेफाली गुप्ता ,ज्योत्सना देवी ,पूनम मिश्रा ,श्वेता सिंहा ,प्रमोद साव, विजय वर्मा,विशेषांक वर्मा, अनूप ठाकुर ,चंदन सिंह विधायक के निजी सचिव,श्याम किशोर सिंह ,रामाशंकर प्रसाद ,निशिकांत सिंह, आदित्य प्रसाद,जीवन मेहता, पारस प्रसाद ,अनिल पांडे, कृष्णा मेहता ,मंडल अध्यक्ष रिंकू वर्मा, अजीत कुशवाहा के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...

हजारीबाग

भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी जिम्मेदारी: बीडीओ पूजा कुमारी ने गोदाम से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बुधवार को लगातार हो...

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस को मिली 30 नई डायल-112 गाड़ियां, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Khabar365newsहजारीबाग: झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से हजारीबाग जिला...