BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

क्षतिग्रस्त रेलवे पुल से गुजरीं कई ट्रेनें, बाद में रोका गया परिचालन

Share
Share
Khabar365news

रविवार को हजारों रेल यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। लोहरदगा–रांची–टोरी रेलखंड पर कोयल नदी पर बने क्षतिग्रस्त रेलवे पुल से राजधानी एक्सप्रेस, सासाराम एक्सप्रेस और लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर गुजर गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। बाद में जब इंजीनियरिंग स्टाफ की नजर पुल के पिलर में आई गंभीर दरारों पर पड़ी, तो तत्काल पुल से ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लोहरदगा–रांची–टोरी रेल लाइन में लोहरदगा के पास कोयल नदी पर स्थित रेलवे पुल संख्या 115 के पिलर संख्या पांच में पहले से आंशिक दरार थी, जिसकी मरम्मत चल रही थी। इसके बावजूद रेल परिचालन बंद नहीं किया गया। बाद में पिलर संख्या चार में भी दरार पाए जाने के बाद रेलवे हरकत में आया और रविवार पूर्वाह्न करीब 10:10 बजे पुल से सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। रेलवे की बड़ी लापरवाही यह रही कि रविवार को भी इसी क्षतिग्रस्त पुल से रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सासाराम एक्सप्रेस और मेमू पैसेंजर ट्रेन गुजर चुकी थीं। समय रहते रांची से लोहरदगा जा रही ट्रेन को पुल से पहले ही रोक दिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो सका।

ट्रेनों को रोके जाने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी
अचानक ट्रेन रोके जाने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रांची से लोहरदगा जा रही मेमू ट्रेन को पुल से पहले रोक दिया गया, जिसके बाद यात्रियों को ट्रेन से उतरकर पैदल रेलवे ट्रैक पार कर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को फिलहाल लोहरदगा के बजाय मेसरा–बरकाकाना–टोरी रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं आगामी 7 जनवरी तक लोहरदगा रेलवे स्टेशन से किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।
रेलवे के अनुसार:
रांची–सासाराम एक्सप्रेस 5 से 7 जनवरी तक रद्द रहेगी
सासाराम–रांची एक्सप्रेस 6 से 8 जनवरी तक रद्द रहेगी
मेमू पैसेंजर ट्रेनों को 5 से 7 जनवरी तक रांची से नगजुआ स्टेशन तक ही सीमित किया गया है

पुल निरीक्षण के बाद लिया गया निर्णय
रेलवे की ओर से जारी निर्देश में बताया गया कि कोयल नदी पर बने रेलवे पुल संख्या 115 के पिलर संख्या चार और पांच में गंभीर दरार पाए जाने के बाद इंजीनियरिंग टीम ने पुल को असुरक्षित मानते हुए तत्काल परिचालन बंद कर दिया। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह नई दिल्ली से चलकर राजधानी एक्सप्रेस लोहरदगा स्टेशन पहुंची थी और कुछ ही मिनट बाद इसी पुल से होते हुए रांची के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद सासाराम एक्सप्रेस भी इसी पुल से गुजरी। बाद में निरीक्षण के दौरान पुल की स्थिति गंभीर पाए जाने पर रेलवे ने परिचालन रोकने का फैसला लिया। लोहरदगा क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोहरदगा–रांची ट्रेन समेत राजधानी और सासाराम एक्सप्रेस का लोहरदगा स्टेशन तक फिलहाल परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...