Home Jharkhand झारखण्ड युवा एथेलेटीक संघ के तत्वाधान से सम्पन्न हुआ मैराथन दौड़
Jharkhand

झारखण्ड युवा एथेलेटीक संघ के तत्वाधान से सम्पन्न हुआ मैराथन दौड़

Share
Share

हज़ारीबाग में एथलेटीक को बढ़ावा देने हेतु हर वर्ष के भांति झारखण्ड युवा एथलेटीक संघ और उनके कोच वसीम अहमद के प्रयास से बिभिन्न वर्ग के महिला और पुरुष के बीच मेराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी मुन्ना सिंह, रूचि कुजूर,सदस्य झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग,शिक्षविद जेपी जैन,निदेशक ओसिस स्कूल सबीर अहमद,नियाज़ुद्दीन,अमानुल्लाह,अनुप राजेश लकड़ा, रोजर नाईट इत्यादि भी उपस्थित थे।मैराथन दौड़ प्रतियोगिता इस्लामिया विद्यालय से प्रारम्भ हो कर झील परिसर के चारो तरफ लगभग चार किलोमीटर तय करना था, इस प्रतियोगिता में अंडर 14 अंडर 16 उम्र के महिला और पुरुष धावकों के बीच सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा झंडा दिखा कर सभी टीम को रवाना किया गया।प्रतियोगिता में अंडर 14 गर्ल्स टीम में प्रथम उषा तिग्गा, द्वितीय नेहा लकड़ा,तृतीय अलीशा मिंज, चतुर्थ स्थान अनाप केरकेट्टा,ने प्राप्त किया,अंडर 16 गर्ल्स में प्रथम स्नेहलता नाग, द्वितीय निधि, तृतीय बहालेन नाग, चतुर्थ स्थान खुशबू टोप्पो ने प्राप्त किया। अंडर 14 बॉयज ग्रुप में प्रथम स्थान अरबिंद यादव, द्वितीय आदिल अहमद, तृतीय अंगेश कुमार,चतुर्थ स्थान विष्णु कुमार,ने प्राप्त किया, अंडर 16 बॉयज ग्रुप में प्रथम बबलू कुमार, द्वितीय मासूम रजा,तृतीय डब्लू कुमार, चतुर्थ स्थान अनीश कुमार और पंचम स्थान समीउल्लाह मलिक ने प्राप्त किया।मुख्य अतिथि ने अपने सन्देश में कहा की आज खेल भी उचित माध्यम हैं अपना भविष्य अच्छा बनाने के लिए। मंच संचालन वसीम अहमद और कार्यक्रम को सफल बनाने में अलाउद्दीन,प्राचार्य नियाज़ अहमद,मंसूर आलम, परवीन अलीशा, नफीसा परवीन ने सहयोग किया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...