झारखंडब्रेकिंग

रांची के रिम्स में बढ़ेंगी MBBS की सीटें, अब छात्रों को मिलेगा दाखिला

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज रिम्स में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई जाएंगी। अब यहां 250 छात्रों को दाखिला मिलेगा। रिम्स प्रबंधन ने नेशनल मेडिकल कमीशन को प्रस्ताव भेजकर इसकी जानकारी दे दी है। रिम्स प्रशासन का कहाना है कि कॉलेज में 250 छात्रों के लिए जरूरी सुविधाएं, स्टाफ और आधारभूत ढांचा तैयार कर लिया गया है। अब एनएमसी की टीम किसी भी समय निरीक्षण कर सकती है। फिलहाल रिम्स में एमबीबीएस की 180 सीटों पर ही नामाांकन होता है।

पिछले 5 साल से चल रहा है प्रयास
रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटें करने की योजना पिछले 5 साल से चल रही थी। 3 साल पहले एनएमसी की टीम ने निरीक्षण किया था, लेकिन कुछ कमियों के कारण अनुमति नहीं दी गयी थी। इनमें एकेडमिक बिल्डिंग, लेक्चर हॉल, ब्लड बैंक और ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होना प्रमुख कारण थे। अब इन कमियों को दूर कर लिया गया है। डॉक्टर और नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। जल्द ही रिम्स में 250 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सरकार ने अगले 5 साल में पूरे देश में 75 हजार एमबीबीएस सीटें बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बजट में भी मंजूरी दी गयी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...