ब्रेकिंगविदेश

प्लेन एयरपोर्ट पर लैडिंग के दौरान पलता

Share
Share
Khabar365news

कनाडा : कनाडा में डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान सोमवार को टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 18 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि विमान उतरते समय फिसलकर पलट गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि मिनियापोलिस से आ रही डेल्टा फ्लाइट के साथ एक घटना हुई, जिसमें 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुई। इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक फ्लाइट रुकी रहीं।

हादसे के बाद घटनास्थल से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें मित्सुबिशी CRJ-900LR विमान को बर्फीली सतह पर उल्टा पड़ा दिखाया गया है, जबकि आपातकालीन कर्मचारी इसे पानी से धो रहे हैं। टोरंटो में आए शीतकालीन तूफान से बर्फ के कारण विमान कुछ हद तक छिप गया था। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन टीमें प्रतिक्रिया दे रही हैं। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का पता लगा लिया गया है।

हादसे में किसी की मौत नहीं
अधिकारियों के अनुसार, हालांकि विमान रनवे पर पलटकर उल्टा हो गया, लेकिन इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि विमान पलटने का क्या कारण था, लेकिन मौसम की इसमें भूमिका हो सकती है। कनाडा की मौसम सेवा के अनुसार, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी और हवाएं 52 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थीं। तापमान लगभग माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था।

दुर्घटनाग्रस्त विमान के एक यात्री कोकोव के हवाले से सीएनएन ने बताया कि जब तक विमान जमीन पर नहीं गिरा, तब तक उन्हें कुछ पता नहीं था कि मामला क्या है। कोकोव ने कहा, हम जमीन से टकराए और बगल में गिर गए। फिर हम चमगादड़ों की तरह उल्टे लटक गए। कोकोव ने कहा कि वह सीट बेल्ट खोलकर जमीन पर गिरे और फिर विमान से बाहर निकल गए, लेकिन कुछ अन्य लोगों को अपनी सीट से नीचे उतरने में मदद की जरूरत पड़ी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...