JharkhandRanchi

झारखंड प्रदेश कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई महासभा की हुई बैठक

Share
Share
Khabar365news

रांची। आज झारखंड प्रदेश कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई महासभा की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय मैकी रोड स्थित राजकलश में हुई। बैठक कि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की। बैठक मुख्य रूप से 13 जुलाई 2025, दिन रविवार को होने वाली पूज्यपाद महर्षि मोदनसेन जी महाराज की जयंती मनाने एवं प्रदेश कमिटी के पुनर्गठन की तैयारियों कि समीक्षा को लेकर की गई। प्रभारियों द्वारा एवं सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड के सभी जिला प्रतिनिधियों को निमंत्रित कर दिया गया है। प्रदेश महामंत्री दीनानाथ गुप्ता ने कार्यक्रम के स्वरूप की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.07.2025 को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया जायेगा। सभी अतिथियों का स्वागत किया जायेगा।सुबह 11 बजे महर्षि मोदन सेन महाराज जी की पूजन आरती वंदन गीत गाए जायेंगे उसके बाद स्वजातियों के बीच घी से बने हुए महाप्रसाद का वितरण के बाद प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन किया जायेगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की तैयारी पूरे प्रदेश के स्वजाति बंधुओं के द्वारा निरंतर बारिश के बावजूद खासा उत्साह के साथ किया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, दिलीप कुमार, संजय साहा, बिरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार पप्पू, सतीश कुमार गुप्ता,प्रमोद कुमार गुप्ता,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,सोनू गुप्ता, सत्यानंद गुप्ता, सानू गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता,आदि शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...