Jharkhand

गांधी मैदान जामताड़ा में तेजस्विनी कर्मचारी संघ का बैठक बाद में जिला कार्यक्रम प्रबंधक का किया घेराव

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा:-तेजस्विनी कर्मचारी संघ जामताड़ा के तमाम सदस्यों का एक विशेष बैठक जामताड़ा गांधी मैदान में आयोजित किया गया! जिसमें तेजस्विनी परियोजना जामताड़ा में कार्यरत सभी 400 सदस्यों का लंबित 7 महिने के बैतन भुगतान एवं सेवा विस्तार का पत्र ना मिलने से नाराज सभी छह प्रखण्ड के कार्यरत कर्मी गणो ने सारे समस्याओं का विचार विमर्श किया गया इस अहम बैठक की अध्यक्षता तेजस्विनी कर्मचारी संघ जामताड़ा के जिला अध्यक्ष शान्ति गोपाल महतो ने किया इस अहम बैठक में संघ के बरिष्ठ पदाधिकारी अंजन कु यादव, रविकिरण मिश्रा, प्रिमत कु यादव, बाबुलाल दास, तापस समाद्दार, महेंद्र मिर्धा, आदि ने आज DPM जामताड़ा को घेराव करने तथा तमाम सदस्यों का हो रही विकट समस्या का समाधान हेतु आवस्यक रणनीति बनाये


जेसे कि तेजस्विनी परियोजना में कार्यरत सभी सदस्यों का विगत 07 महिने के लंबित बैतन भुगतान अभी तक ना हो पाना, सेवा विस्तार का लिखित पत्र न मिल पाना दो ज्वलंत मुद्दा पर चर्चा किया गया!
इसके बाद सभी कार्यरत सदस्यों की सामुहिक सहमति से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का कोर्ट रोड स्थित जिला कार्यालय घेराव किया गया
तभी जिला कार्यक्रम प्रबंधक जयंत भगत ने भारी तादाद में उपस्थित तेजस्विनी कर्मी से वस्तु स्थिति जानने की कोशिश किया!
तभी तेजस्विनी कर्मी के सदस्यों ने लिखित मांग पत्र सभी सदस्यों हस्ताक्षर युक्त प्रति संघ के महिला सदस्य मोसमी राय के माध्यम से जिला कार्यक्रम प्रबंधक जयंत भगत को जमा दिया गया!
लिखित पत्र को गहण रुप से पढ़ने के बाद श्री भगत ने कहा कि आप सभी का समस्या का समाधान बहुत जल्दी होगा आप सभी को सेवा विस्तार का लेटर एक दिन के अंदर भेजा जाऐगा साथ ही लंबित बैतन भुगतान का समस्या बहुत जल्दी किया जाएगा इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं!


इस शुभ अवसर पर तेजस्विनी कर्मचारी संघ जामताड़ा के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक को उक्त उल्लेखनीय समस्या जेसे सेवा विस्तार का पत्र एवं लंबित बैतन भुगतान दिसम्बर 2022 तक 07 माह का एक सप्ताह के अंदर कराने हेतु गुहार लगाये!
और कहा कि हम सभी कार्यरत कर्मी गणो का आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गया है सभी कर्मी उधार के बोझ तले दब चुके हैं इस गंभीर परिस्थिति को हम सभी ने जिला सामाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक को दिनांक- 24 नबम्बर 2022 को लिखित मांग पत्र जमा दिया गया था लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जानकारी हमे नही मिला इसी के बाबत हम सभी पुनह गुहार लगाने हेतु आपार उम्मीद के साथ आपके समक्ष उपस्थित हुऐ है
कृपया हम सभी को मार्गदर्शन दिया जाय!
इस मोके पर सुकुमार मंडल, मोसमी राय, सीता देवी,आशिक अंसारी, उत्तम मंडल, बेबी कु, सलमा खातुन, प्रियंका यादव, रोसन आरा, राजन नाग, सरफराज,इशत्याक, कुडुस अंसारी, तमन्ना परवीन,प्रिती झा,बनमाली दास, नीता मंडल,नित्यानंद माजी, खलिदा खातुन, पिंकी पंडित, सहीत सेकड़ो सदस्य गण उपस्थित थे!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...