Ranchiweatherझारखंडब्रेकिंग

रांची सहित इन 6 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, 4 दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 

Share
Share
Khabar365news

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले ही झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने 16 जून से 19 जून 2025 तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राज्य के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश राज्य में मानसून की दस्तक की शुरुआत मानी जा रही है।

17 जून को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मंगलवार को गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा लातेहार, लोहरदगा, रांची और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बुधवार 18 जून को कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो में बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। चतरा, पलामू, लातेहार, देवघर, जामताड़ा और धनबाद जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार 19 जून को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा और दुमका जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दिन उत्तरी और पूर्वी झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम प्रभावित रहेगा।

मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 24 घंटों में यह गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है, जबकि अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक इसके विस्तार की संभावना है। झारखंड में हो रहे मौसम के इस बदलाव के पीछे दक्षिण बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और पूर्वी मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक फैली टर्फ रेखा जिम्मेदार है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवात भी सक्रिय है, जो राज्य में बारिश की गतिविधियों को और बढ़ा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...