Jharkhand

*रामगढ़ घाटोटांड़ स्थित रामगढ़ व हजारीबाग जिले के प्रवासियों को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के घाटोटांड़ स्थित टाटा स्टील कोयला उद्योग, रामगढ़ व हजारीबाग जिले के प्रवासियों को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार। इस बाबत एसआईएस के असिस्टेंट कमांडेंट सह भर्ती अधिकारी अरुण यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा झारखंड प्रदेश के निम्नलिखित स्थानों पर 16 से 18 जुलाई तक भर्ती की जाएगी भर्ती से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भर्ती के दौरान व्यवस्था पर शांति हेतु जिला प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है। बहाली के दौरान जिला पुलिसबल की ओर से जवानों की तैनाती की जाएगी तथा बहाली के दौरान शांति पूर्वक हो इसके लिए एसआईएस लिमिटेड के जवान अधिकारियों की भी इन तैनात रहेगी। भर्ती टीम सेंट्रल ट्रेनिंग गढ़वा झारखंड की टीम पहुंच चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया शिविर में 300 सुरक्षा जवान, सुरक्षा सिपाही सुपरवाइजर 200 और कैश कस्टोडियन 100 लोगों का चयन किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को 21 सेंटरों में से एक सेंट्रल ट्रेनिंग एकेडमी गढ़वा झारखंड में 01 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।जिसमें ड्रिल और पीटी, कराटे, थ्योरी औद्योगिक सुरक्षा वीआईपी तथा प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर, बैंक सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वचन विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करके सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड 5000 कार्य स्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती अधिकारी अरुण यादव ने अपना मोबाइल नंबर 7827067180 को सार्वजनिक करते हुए बताया कि भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ, योग्य सुरक्षा जवान की उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष, ऊंचाई 167.05 सेंटीमीटर और वजन 56 किलो से ऊपर होना चाहिए। सुरक्षा सिपाही सुपरवाइजर के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और वजन 56 किलो होना अनिवार्य है। भर्ती अधिकारी ने बताया कि देशभर में अनेक प्रकार के पाठ्यक्रम संचालन किया जाता है तथा सुरक्षा जवानों के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए घाटोटांड़ के टाटा स्टील, रामगढ़, हजारीबाग जिला झारखंड नवयुवकों को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा जिला (झारखंड) के सभी घाटोटांड़ स्थित टाटा स्टील, कोयला उद्योग पर एसआईएस सिक्योरिटी ब्रांच हजारीबाग परिसर में (नियर कारगिल पेट्रोल पम्प हजारीबाग में) भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदंड फिजिकल टेस्ट तथा ऑनलाइन भर्ती रजिस्ट्रेशन किया जाएगा चयनित उम्मीदवारों के लिए 350 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन देना होगा। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जाएगा प्रशिक्षण उपरांत सभी जवानों को एसआईएस इंडिया लिमिटेड जो एसआई ओ 9008 मानक विभागों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया का मुख्य कार्य स्थल, लालकिला, क़ुतुबमीनार, फतेहपुर सीकरी, खुजराहो, मेट्रो स्टेशन, रांची स्टेट बैंक, एटीएम बैंक, बड़ोदरा, सीआईटी, टाटा स्टील, बिरला ग्रुप, हिंडालको, विप्रो, म्यूजिक, वर्ल्ड एयरपोर्ट, पोर्ट, बंदरगाह, चेकनाका इत्यादि जगहों पर नियुक्ति की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत उम्मीदवारों को एसआईएस के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगी भर्ती अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जाएगा राज्य सरकार की न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अंतर्गत अन्य भत्ता योग्यता अनुसार ही देय होगा। देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए विभाग इस क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को भर्ती कर रोजगार उपलब्ध करा कर क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य इस तरह के शिविर आयोजन किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Khabar365newsझारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

Khabar365newsआस्था, परंपरा और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के बीच देवघर का बाबाधाम नगरी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में पति-पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी, हल्की झड़प ने लिया भीषण रूप

Khabar365newsगढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में पति- पत्नी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

साहित्यिक योगदान के लिए रूपा कुमारी अनंत को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

Khabar365newsरांची में आयोजित सम्मान समारोह में  प्रख्यात लेखिका रूपा कुमारी अनंत को...