झारखंडब्रेकिंग

झारखंड के लाखों मजदूरों की मुफ्त होगी जांच, तीन साल में खर्च होंगे 470 करोड़

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड सरकार ने मजदूरों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की कवायद शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य जांच योजना के तहत निर्माण कार्य में लगे लगभग 11 से 12 लाख मजदूरों की स्वास्थ्य जांच मुफ्त में की जायेगी. नयी योजना के तहत मजदूरों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जायेगा. इस कार्ड के जरिए दो दर्जन प्रकार की जांचें फ्री में की जायेंगी. फ्री में होंगी ये जांचें सीबीसी, ईएसआर, ब्लड ग्रुप एंड आरएच फैक्टर, ब्लड एंड यूरीन शुगर फास्टिंग, स्टूल रूटीन, चेस्ट एक्स-रे, ईसीजी, थाइरॉएड प्रोफाइल, डी डायमर टेस्ट फॉर लंग्स, एएसटी, जीजीटीपी, बिलरुबिन, प्रोटीन, टोटल, कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल एलडीएल, वीएलडीएल, ट्राइग्लिसराइड, एचडीएल-एलडीएल रेसियो, सीरम, क्रिएटनीन, ब्लड यूरिया नाइट्रोजन, यूरिक एसिड, एचबीएवनसी, अल्ट्रासाउंड होल एब्डोमेन.

ऐसी होगी जांच की व्यवस्था जांच की व्यवस्था श्रम विभाग के अधीन आने वाले झारखंड भवन व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से होगी. जांच पर आने वाला पूरा खर्च बोर्ड वहन करेगा. इसके लिए सरकार ने सूचीबद्ध लोक उपक्रमों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना पर तीन साल में कुल 470 करोड़ रुपये खर्च होंगे. क्या है योजना का उद्देश्य योजना का उद्देश्य राज्य के मजदूरों और उनके परिवार वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है. हेल्थ कार्ड के माध्यम से ही मजदूरों का पंजीयन होगा. इससे उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज का लाभ मिलेगा. योजना की फैक्ट फाइल – 11 से 12 लाख निर्माण मजदूरों का स्वास्थ्य कार्ड बनेगा. – जांच में गंभीर बीमारी का पता चलने पर इलाज की भी व्यवस्था होगी. – योजना पर तीन साल में कुल 470 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...