BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 40 केज का किया उदघाटन,

Share
Share
Khabar365news

रांची जिले के लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर के जरिए मत्स्य पालन की शुरुआत हो गई है। 40 केज स्थापित कर स्थानीय मत्स्य पालन समिति से जुड़े ग्रामीणों को इस नए रोजगार से जोड़ा गया है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केज कल्चर का विधिवत उदघाटन करते हुए ग्रामीणों को रोजगार के क्षेत्र में नई सौगात दी।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत गुरुवार को लतरातु डैम में 40 केज का शुभारंभ, मेजर कार्प का संचयन और मत्स्य पालकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह शुरुआत रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। लंबे प्रयासों के बाद लतरातु में पहली बार केज कल्चर आधारित मत्स्य पालन संभव हुआ है, जो लापुंग जैसे सुदूरवर्ती इलाके के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है, भविष्य में बड़े स्तर पर केज कल्चर के जरिए ग्रामीणों को अधिक रोजगार और मुनाफे का अवसर मिलेगा। रांची का गेतलसूद डैम इस तकनीक का सफल उदाहरण है, जहां के मत्स्य पालकों को आज सालाना 25 से 30 लाख रुपये तक की आय हो रही है। लतरातु के मत्स्य पालकों को भी एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से गेतलसूद के सफल मॉडल से अवगत कराया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण इलाकों में होने वाले पलायन को रोकने में मदद कर सकता है। ग्रामीण अपने गांव, जमीन और परिवार के बीच रहकर स्थायी आय का साधन तैयार कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे मत्स्य पालन से जुड़ें और इसका सीधा लाभ उठाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग हर स्तर पर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने धान की बिक्री बिचौलियों को करने के बजाय सरकार के लैंप्स- पैक्स में देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से सरकार धान का भुगतान एकमुश्त कर रही है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही SIR को लेकर भी उन्होंने ग्रामीणों को सचेत किया कि मतदाता सूची में उनका नाम किसी भी स्थिति में नहीं कटना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालकों को जाल, लाइफ जैकेट, केज हाउस और नाव का वितरण किया गया। मौके पर लापुंग सीओ पंकज कुमार, मुखिया अलका तिर्की, मुखिया संतोष तिर्की, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जयंत बारला, जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत कुमार, जनविजय पाठक, पवन ठाकुर, चरवा उरांव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में श्रीमद भागवत कथा का होगा आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठकपतरातू । विधायक रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय...

BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची को टोटो ने रौंदा; मौत

Khabar365newsगोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज तीसरा कार्यदिवस है

Khabar365newsजहां हंगामा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। बता दें...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस को देखकर छत से कूद गया, पैर टूटा; रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत से दहशत

Khabar365newsरांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो आपराधिक गुटों...